फर्जी दस्तावेजों से कार बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, चार कारें बरामद

मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में मंसूरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कार बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव और थाना प्रभारी मंसूरपुर आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गिरोह के सदस्य शाहपुर रोड की तरफ से वाहन में सवार होकर आ रहे हैं जो फर्जी दस्तावेजों से वाहनों की खरीद-फरोख्त करते हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने शाहपुर कट पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद शाहपुर रोड की ओर से आती एक महिंद्रा थार गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों से पुलिस को दो फर्जी नंबर प्लेट, दो अलग-अलग नंबरों की आरसी और फाइनेंस से संबंधित अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद हुए।

पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने फर्जी कागजातों से तैयार की गई चार कारों को बेगराजपुर चौकी क्षेत्र में स्थित एक खाली प्लॉट में छिपा रखा है। पुलिस टीम आरोपियों की निशानदेही पर मौके पर पहुंची और वहां से चारों कारें बरामद कर लीं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह संगठित तरीके से काम करता था और फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने का काम करता था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। बरामद वाहनों और दस्तावेजों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को मंसूरपुर थाना पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने क्षेत्र में चल रहे फर्जी दस्तावेज गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts