दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तलाशी जारी

दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बम डिटेक्शन और डिफ्यूजल टीमों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है, और अस्पताल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जांच प्रक्रिया जारी है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि नांगलोई में एक अस्पताल से दोपहर एक बजकर चार मिनट पर और दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस हॉस्पिटल से दोपहर एक बजकर सात मिनट पर सूचना मिली कि उन्हें बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts