सहारनपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, पुलिसकर्मी और नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षीगण शामिल हुए। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नियमित योग से मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। अधिकारियों ने पुलिस बल से आह्वान किया कि वे अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर योग को अपनाएं ताकि उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो और वे जनसेवा को और प्रभावी ढंग से निभा सकें। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन प्रेरणास्पद बन गया।























































