रामगढ़ में लाल दास महाराज मेले को लेकर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ कस्बे में लाल दास महाराज के विशाल मेले के आयोजन को लेकर गोविंदगढ़ मोड़ पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने दाल, बाटी और चूरमे का प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के आयोजन में विकास समिति के राजेश सैनी, गुरमीत सिंह, टीटू खंडेलवाल, लक्ष्मी खंडेलवाल, कल्लु खींची, पूरणमल प्रजापत, कैलाश खींची, ब्रह्म प्रकाश यादव, प्रभाती लाल, सोनू गोपालिया, सतमीत सिंह (पार्षद, नगर पालिका), सुमेर सिंह, लहरी साहू, जवाहरलाल तनेजा (जनकल्याण समिति अध्यक्ष), समाजसेवी अनिल कुमार जैन, रोशन सैनी, टीटू खंडेलवाल, महेंद्र गोपालिया, पत्रकार यश तनेजा समेत कई कार्यकर्ताओं ने शीतल जल और भंडारे की सेवा में योगदान दिया।

दूसरी ओर, भंडारे के पास श्री श्याम जनकल्याण समिति की ओर से मीठे व ठंडे जल की प्याऊ लगाई गई। रामनगर में आदि गोड ब्राह्मण समाज की ओर से ठंडाई की प्याऊ और रामगढ़ बस स्टैंड पर मंदिर लाल दास जी विकास समिति की ओर से भी जल सेवा की व्यवस्था की गई। इन स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शरबत और ठंडाई का प्रसाद प्राप्त कर रहे थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts