UP में बैनामा कराने वाले ध्यान दें ! इस तारीख से केवल एक घंटे को मि‍लेगा ऑनलाइन आवेदन के बाद रजिस्ट्री का टाइम स्लॉट

मेरठ। स्टांप और निबंधन विभाग द्वारा लागू की गई आनलाइन व्यवस्था के मुताबिक अब रजिस्ट्री कराने के लिए आनलाइन आवेदन करके पंजीकरण कराना होता है तथा रजिस्ट्री के लिए टाइम स्लाट बुक करना होता है।लेकिन समस्या यह है कि निर्धारित समय पर रजिस्ट्री न कराकर अपने मनमाने समय पर लोग उप निबंधक कार्यालय में पहुंचते हैं। जिसके कारण शाम के समय उप निबंधक कार्यालयों पर भारी भीड़ जमा हो जाती है।

इस समस्या के समाधान के लिए एक अप्रैल से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। रजिस्ट्री के लिए लिया गया टाइम स्लाट अब निर्धारित समय में एक घंटे तक ही उपलब्ध होगा। इसके बाद रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। आवेदक को नया आवेदन करना होगा। इस नई व्यवस्था के लिए विभागीय वेबसाइट पर भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

उप निबंधक कार्यालयों में शाम के तीन बजे से लेकर छह बजे तक रजिस्ट्री कराने वाले लोगों और उनके साथ आने वाले अधिवक्ताओं की भीड़ रहती है। दिन भर में यह संख्या सामान्य रहती है। जबकि पिछले कुछ समय से स्टांप और निबंधन विभाग द्वारा रजिस्ट्री के लिए आनलाइन पंजीकरण और टाइम स्लाट आवंटन की व्यवस्था की गई है।

प्रत्येक आवेदन को दिनांक और उसमें समय आवंटित किया जाता है। यह समय आवेदक द्वारा खुद निर्धारित करके चयन किया जाता है। इसके बाद भी लोग रजिस्ट्री कराने के लिए समय से नहीं पहुंचते। अधिकांश लोग शाम के समय पहुंचते हैं। जिसके कारण अव्यवस्था हो जाती है।

अब निर्धारित समय पर ही करानी होगी रजिस्ट्री

एक अप्रैल से विभाग के आनलाइन साफ्टवेयर में व्यवस्था बदलने वाली है। रजिस्ट्री के लिए लिया गया टाइम स्लाट निर्धारित समय के दौरान एक घंटे तक ही उपलब्ध रहेगा। इस दौरान यदि रजिस्ट्री नहीं कराई जाती है तो नए सिरे से आवेदन करके नया टाइम स्लाट बुक करना होगा। निबंधन विभाग की वेबसाइट पर यह संदेश पिछले कई दिनों से प्रसारित भी किया जा रहा है।

इन्होंने कहा….

एक अप्रैल से व्यवस्था लागू होने पर लोगों को निर्धारित समय पर ही रजिस्ट्री कराने के लिए आना होगा। जनता की सुविधाओं को लगातार सुधारा जा रहा है। इन सभी समस्याओं का समाधान निबंधन भवन के निर्माण से हो जाएगा। जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts