शामली : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पिता की तेरहवीं कार्यक्रम

शामली थानाभवन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद के सदस्य मोहित बेनीवाल के पिता राजवीर सिंह की तेरहवीं संस्कार में गुरुवार को जनपद शहीद दूरदराज से हजारों लोगों ने पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। थाना भवन क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई के मूल निवासी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद के सदस्य मोहित बेनीवाल के पिता राजवीर सिंह की मृत्यु हो गयी। वे 73 वर्ष की आयु के थे। पिता का निधन होने पर पूरा बेनिवाल परिवार शोक में डूब गया था। गुरुवार को तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम था कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राना ने कहा कि मनुष्य को अपना जीवन आचरण वेदों उपनिषदों के आधार पर करना चाहिए। गढ़वाल खाप से बाबा चौधरी राजेंद्र सिंह, लाठियां खाप से बाबा चौधरी वीरेंद्र सिंह, चोगामा खाप से चौधरी कृषि पाल राणा, बतीसा ख्वाब चौधरी बाबा सोकेंद्र सिंह, सर्व खाप चौधरी मंत्री भारत सुभाष बालियान, बेनीवाल खाप अमित चौधरी, देशवाल खाप बाबा सूरजवीर सिंह, बाबा अहलावत खाप चौधरी गजेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद, नरेश टिकट, विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली खान, भाजपा नेत्री मृगांक सिंह जिलाधिकारी अरविंद चौहान पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा आदि हजारो लोगों ने रस्म तेरहवीं में पहुंचकर मोहित बेनीवाल के पिता राजवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts