जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में बेंच पर बैठेंगे ये 4 खिलाड़ी..?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 7 T20 मैच खेले हैं. जिसमें से एक में भी टीम इंडिया को जीत नहीं मिली है. ऐसे में कप्तान अय्यर के ऊपर जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान दबाव रहने वाला है. जिसके कारण ही हरारे में जब टीम इंडिया 23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उतरेगी, तो 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बिठा सकती है. अय्यर इस मुकाबले में बहुत ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहेंगे.

प्रिंस यादव

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव बार-बार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही पहले टी-20 मैच में प्रिंस यादव को मौका मिलना बहुत ही मुश्किल है. उनके बदले मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को ही मौका देना चाहेगी.

रिंकू सिंह

मैच फिनिशर रिंकू सिंह की भले ही टीम में वापसी हो गई हो, लेकिन प्लेइंग 11 में कमबैक फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. रिंकू सिंह की जगह कप्तान श्रेयस अय्यर ऑलराउंडर खिलाड़ियों को ही चांस देना चाहेंगे, जिससे गेंदबाजी कमजोर नहीं हो.

प्रभसिमरन सिंह

उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी चांस मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. प्रभसिमरन सिंह को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. फिलहाल टीम मैनेजमेंट ईशान किशन को ही मौका देगा.

सूर्यांश शेडगे

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी फिलहाल इंतजार ही करना होगा. शेडगे ने भी इंग्लैंड के खिलाफ खुद को मिले मौके का फायदा नहीं उठाया था. ऐसे में शिवम दुबे ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा, यश ठाकुर.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts