खाते ही पेट फूलना या एसिडिटी का होना छोटी प्रॉब्लम हो सकती है. लेकिन ऐसा लंबे समय तक हो तो ये बिगड़ी हुई गट हेल्थ का संकेत होता है. इसे लंबे समय तक लेकर बैठना ठीक नहीं होता. एक्सपर्ट से जानें ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है?गर्मी में कुछ लोगों को खाते ही ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या परेशान करती है. इस मौसम में पेट के अंदर भी गर्मी बनती है और इसे बढ़ने से रोकने के लिए खानपान पर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है. गर्मी में ब्लोटिंग से बचने के लिए रोजाना करें ये उपाय.
कम खाने के बाद भी ब्लोटिंग– आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरी बताते हैं कि पेट फूलना ज्यादा खाने, खराब खाने और कुछ फूड इंटॉलरेंस से भी होता है. जल्दी-जल्दी खाना भी इसका कारण हो सकता है.
दही जैसे प्रोबायोटिक्स– एक्सपर्ट कहते हैं कि अपने पाचन तंत्र को गर्मियों में ठीक रखने के लिए दही जैसे प्रोबायोटिक्स को खाएं. ये हमारे पेट के एंजाइम्स को नेचुरली एक्टिव करने में कारगर है. दोपहर के समय खाना खाते समय थाली में दही जरूर शामिल रखें. दही और छाछ जैसी चीजों से शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं.
सौंफ भी है कारगर उपाय– पेट के स्वास्थ्य के लिए सौंफ किसी वरदान से कम नहीं है. ये हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाती है. इसलिए रात में सोने से पहले सौंफ को पानी में भीगो दें. सुबह खाली पेट इसका पानी और भीगी हुई सौंफ को चबाकर खाएं. इससे एसिडिटी दूर होगी और लिवर के स्वास्थ्य में सुधार आता है.
ज्यादा पानी पिएं– डॉ. सुभाष गिरी कहते हैं कि पेट की अधिकतर समस्याओं का कारण हमारे शरीर में पानी की कमी है. रोज 8 से 10 गिलास पानी पिएं. इसके अलावा तरबूज, खरबूजा और खीरे जैसी गर्मी की चीजों को जरूर खाएं. ये न सिर्फ हाइड्रेशन में फायदेमंद है ब्लकि इनसे फाइबर भी मिलता है.
तले-भुने से परहेज– तला-भुना और मसालेदार पाचन तंत्र को कमजोर बनाता है. ज्यादा मसालेदार चीजों से डाइजेस्टिव सिस्टम डिस्टर्ब होता है. अपच होने की वजह से ब्लोटिंग भी होती है. गट सेंसटिविटी हो तो जंक फूड, तेज मिर्च वाली सब्जियां को खाना और रात में लेट खाने जैसी आदतों से परहेज करना बेस्ट है
.अजवाइन और हींग का पानी– आधा चम्मच अजवाइन लें और इसमें थोड़ी हींग डालकर रातभर के लिए छोड़ दें. अजवाइन वाटर को सुबह खाली पेट पिएं. इससे आपकी गट हेल्थ सुधरेगी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दूर रहेंगी.























































