दिल्ली में यमुना के घाट पर नहीं होगा छठ,हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका,जानें वजह

दिल्ली  में यमुना किनारे छठ पूजा करने की अनुमति मांगने को लेकर पूर्वांचल नव निर्माण संस्थान की याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया. कहा कि यमुना नदी में अनट्रीटेड सीवेज छोड़ा जाता है, जिसके चलते इस वक्त यमुना नदी बेहद प्रदूषित है. ऐसे में लोगों को यमुना नदी में छठ पूजा करने की इजाजत नहीं दी जा सकती.इतना ही नहीं कोर्ट ने यमुना नदी के किनारे और नालों पर बसी झुग्गियों को लेकर नेताओं की बयानबाजियों पर भी सख्त रुख दिखा. कहा कि नेता भाषणबाजी कर करहे हैं कि अतिक्रमण कर बसाई गई झुग्गियों को हटने नहीं देंगे. लोगों में सफाई को लेकर एक समान मानसिकता नहीं है.सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि यह त्योहार प्रकृति की पूजा को दर्शाता है और इसलिए यह त्योहार स्वच्छता का प्रतीक है. हालांकि, कोर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को यमुना नदी में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए नदी में नहीं जाना चाहिए. याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि श्रद्धालुओं के लिए यमुना में हथिनीकुंड से पानी छोड़ा जा सकता है. याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि सरकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को आश्वासन दिया है कि वे दिल्ली में छठ पूजा कर सकेंगे और उन्हें अपने गृहनगर वापस जाने की जरूरत नहीं होगी.दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि यमुना नदी बहुत प्रदूषित है. कोर्ट बोली कि यमुना नदी में बिना ट्रीटेड पानी और कचरा छोड़ा जा रहा है. आखिरी समय में हम कुछ नहीं कर सकते. इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि बस नदी के घाटों की सफाई करवा दीजिए. यह सफाई का त्योहार है. अगर आप इस साल सफाई का आदेश देते हैं तो कम से कम हम अगले साल पूजा तो कर सकेंगे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts