सलमान खान ने पहने फटे जूते तो मच गया हड़कंप,

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते हैं और उनके हर एक कदम पर लोगों की नजर रहती है. सलमान खान कोई फोटो पोस्ट करें या किसी पार्टी या इवेंट में शामिल हो, उनके फैंस की नजरें हमेशा उन पर टिकी होती है. हाल ही में सलमान खान का एक फोटो भी लोगों के बीच चर्चा में आ गया है, लेकिन इस फोटो पर जहां कुछ लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई सारे लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया है. लेकिन, मामला कितना अलग है आइए बताते हैं.सलमान खान से पहले लाइमलाइट में रहने वालों की बात करें, तो उन्हें सोशल मीडिया पर हमेशा ही ट्रेंड और फैशन के हिसाब से अपने आप को बदलना होता है. हालांकि, कभी-कभी फैशन आम लोगों की समझ से बहुत परे होता है. अब सलमान खान और फैशन, ट्रेंड की बात एक साथ क्यों हुई वो समझाते हैं. दरअसल, सलमान खान की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर मौजूद हैं, इस बीच लोगों में उनके जूते को लेकर डिस्कस किया जा रहा, जिसे लोग फटे जूते का नाम दे रहे हैं.

कितनी है जूतों की कीमत?

सोशल मीडिया पर सलमान की फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर कई सारे लोगों का कहना है कि इतना बड़ा स्टार फटे-पुराने जूते पहना हुआ है. वहीं सलमान के फैंस उनकी तरफदारी करते हुए इस चीज को उनकी सादगी से जोड़ रहे हैं. लेकिन, असल मामला कुछ और ही है, दरअसल सलमान के जिस जूते को लोग फटे-पुराने जूते का नाम दे रहे हैं, वो एक पॉपुलर और लग्जरी ब्रांड बालेंसियागा (Balenciaga) का है, जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 50 हजार तक है.

लोगों का मुंह बंद हो गया है

सलमान के जूते की बनावट ही ऐसी है, जिसे देखकर लग रहा है कि वो फटा हुआ है और उसे भी नहीं किया पॉलिश गया है. हालांकि, जूते की कीमत सामने आने के बाद से जो लोग सलमान को ट्रोल कर रहे थे उनका मुंह पूरी तरह से बंद हो गया है. इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे फैशन सेगमेंट्स देखने को मिलते हैं, जो आम लोगों को हैरान कर देते हैं और कभी-कभी तो कई सारे सवाल भी खड़े कर देते हैं. काम की बात करें, तो फिलहाल सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मई वॉर रेस्ट इन पीस’ में बिजी हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts