भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। आज एमडीए से उद्योग हित में आए निर्णय उद्योग की खाली जमीन पर विकाश शुल्क नहीं लिया जाएगा से उद्योग जगत में खुशी की लहर है,इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आईआईए के चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने बताया की 9 मार्च 2024 को आईआईए सहारनपुर में एमएसएमई एवम निर्यात प्रोत्साहन सेक्रेटरी श्री प्रांजल यादव उत्तर प्रदेश सरकार से मुलाकात के समय या मुद्दा उठाया था। उनके समुख दो मुद्दे उनके समक्ष उठाए थे, पहला मेन मुद्दा एमडीए मुजफ्फरनगर द्वारा उद्योग की पूरी जमीन पर विकाश शुल्क का था, यादव जी को बताया की यह 2018 से पेंडिंग हैं और उतर प्रदेश के कुछ जनपदों में पहले से ही लागू है, लेकिन यह हमारे जनपद में लागू नहीं है, उन्होंने इसको शीघ्र ही करवाने का आईआईए मुजफ्फरनगर को आश्वासन दिया था और कहा की में कमिश्नर सहारनपुर व वीसी एमडीए को भी बोलूंगा। ईसी क्रम में एक मुलाकात में वीसी एमडीए ने आईआईए को आश्वस्त किया था की शीघ्र ही उद्योग हित में यह कार्य हो जायेगा। दूसरा मुद्दा सेक्रेटरी साहब के समुख रखा था की हमारी आईआईए साथी इकाई का, बहुत दिनो से जिला उद्योग केंद्र में पेंडिंग पड़ी सब्सिडी का, जो अनेकों बार उद्योग बंधु में रखा जा चुका था। यह मुद्दा भी सेक्रेटरी एमएसएमई एवम निर्यात प्रोत्साहन ने अपने स्तर से तुरंत निस्तारीत करवा दिया था।
आईआईए मुजफ्फरनगर के चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने प्रांजल यादव जी एमएसएमई सेक्रेटरी और कमिश्नर सहारनपुर को शुमकामनाएं प्रेषित की हे इसी क्रम में आज उधोगों की खाली जमीन पर विकास शुल्क में छूट प्रदान किए जाने पर एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा व सचिव आदित्य प्रजापति को आईआईए मुजफ्फरनगर की ओर से बुके, मोमेंटो, गीताजी और आईआईए मैगजीन के साथ साथ एक पुस्तक जिसमे एनजीओ प्रोस्पेरिटी संस्था द्वारा टाउन प्लानिंग पर स्टडी की हुई है, देकर आभार व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। एमडीए ऑफिस में जाकर आभार वयक्त करने वाले में आईआईए चेयरमैन पवन कुमार गोयल, आईआईए सचिव अमित जैन,वाइस चेयरमैन पंकज जैन, सुशील अग्रवाल,अरविंद मित्तल, पूर्व चेयरमैन मनोज अरोरा,ज्वॉइंट सेक्रेटरी अमन गुप्ता आदि।















