रंजिशन की गयी थी युवक की हत्या पुलिस ने 18 घण्टे के अन्दर किया हत्या का खुलासा।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। नई मण्डी पुलिस द्वारा 18 घण्टे के अन्दर हत्या का खुलासा करते हुए एक हतियारे को किया गिरफ्तार ।

 

निशांदेही से आलाकत्ल व 1 मोटरसाइकिल बरामद। अभियुक्त द्वारा रंजिशन की गयी थी युवक की हत्या,जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रुपाली राव के नेतृत्व में,थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 हत्याभियुक्त को पचैण्डा पुल के पास खाली पड़े प्लॉट से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशादेही से आलाकत्ल एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वादिया सोनिया पत्नी विजय कुमार निवासी गाँधी कॉलोनी थाना नई मण्डी द्वारा, थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि, अज्ञात द्वारा वादिया के पति विजय कुमार की ट्यूबवैल पर सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गयी है । वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 113/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए। घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था । दौराने विवेचना अभियुक्त नीरज पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम पचैण्डा कलां, थाना नई मण्डी का नाम प्रकाश में आया, ओर घटनास्थल से आलाकत्ल ईंट का टुकड़ा, मृतक की मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद किया गया था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts