अलवर: क्रेशर माफिया की दबंगई, विरोध करने पर पीड़ित परिवार से मारपीट,

अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के ठेकड़ा गांव में क्रेशर माफिया और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के खिलाफ ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले क्रेशर माफिया ने एक छोटी सी बात को लेकर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें छह दिन के नवजात को भी चोट आई। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को उठाकर थाने में बंद कर दिया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं था।

मामला यह है कि मुनेद पुत्र अली मोहम्मद के मकान के पास से डायमंड क्रेशर के ओवरलोड ट्रक रोजाना गुजरते हैं, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं और उनके मकान को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। इसी को लेकर पीड़ित परिवार ने ट्रक चालक और क्रेशर मालिक तालीम पुत्र आसीन, शाहरुख पुत्र मुबीन, अतर खां और असर खां से कहा कि सड़क पर कुछ रोड़ी डाल दी जाए ताकि यह और न टूटे। इसी बात पर क्रेशर माफिया ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की, जिसमें एक दूधमुंहे बच्चे को भी चोट लगी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

इस घटना के बाद पुलिस ने क्रेशर माफिया से मिलीभगत के चलते पीड़ित परिवार के एक सदस्य को धारा 151 में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया, तब भी पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। वहीं, क्रेशर माफिया का कहना है कि वह कानून से खेलना जानता है और उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला और जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन को ज्ञापन सौंपा गया और न्याय की मांग की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts