भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। चरथावल पुलिस द्वारा वर्ष 2016 से थाने पर खड़े 9 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया। जनपद में लम्बित माल वाहन निस्तारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के एवं क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव के नेतृत्व में चरथावल पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में, वर्ष 2016 से थाने पर खड़े एमवी एक्ट से सम्बन्धित कुल 09 वाहनों की नीलामी करायी गयी। उक्त नीलामी से 50,740/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
















