शान से लहराया तिरंगा रंग बिरंगी रोशनी वह तिरंगो से सजा कस्बा।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी सुली वाला बाग पर चैयरमेन जहीर फारूकी ने हजारों देशभक्तों के जन सैलाब के साथ किया ध्वजारोहण सुली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित कराने की मांग को लेकर सीओ सदर को सोपा ज्ञापन। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष जहीर फारूकी एडवोकेट द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए सुली वाला बाग पर पहुंची सुली वाला बाग पर हजारों देशभक्तों के जन सैलाब के साथ ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट ने कहां कि वह सुली वाले बाग को शहीद स्थल घोषित कराने के लिए सन् 2015 से लगातार ध्वजारोहण करते चले आ रहे हैं उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सांस में सांस है वह इसके लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। और उनके खून की एक-एक बूंद शहीदो की याद में शहीद स्थल बनाने के लिए न्योछावर है उन्होंने युवाओं से अपने मां-बाप की सेवा करने और समाज को एक सही दिशा देने के लिए अपील की उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह समाज में फैली हुई बुराइयों से बचे और अपने बच्चों को आई एस आईपीएस और बड़ा अधिकारी बनने के साथ-साथ उन्हें अच्छे संस्कार दें जिससे वह समाज मे अच्छा बुरा पहचान सके उन्होंने सभी से समाज को बांटने वाले लोगों से बचने की अपील करते हुए भाईचारे के साथ रहने को कहा कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य पुत्र गोविंद के नेतृत्व में चेयरमैन जहीर फारूकी को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया वहीं एस सी समाज द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की गई कार्यक्रम के अंत में सीओ सदर को सुली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा गया इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार गोयल वरिष्ठ शिक्षक धीरज गर्ग सभासद इस्तखार उर्फ लाल्ला, मोहम्मद सुलेमान, नदीम अहमद, शाह आलम गौर, आजाद फरीदी, सावन कुमार, आलम कुरेशी, हाफिज जुल्फिकार, खुर्रम, इरशाद फरीदी, कामिल प्रधान मोहम्मद खालिद इकराम प्रधान, आदिल फरीदी,हाफिज मोहसिन, मणिकांत गोयल, आनंद धीमान, सद्दू गोर, ईनाम फरीदी, साजिद फरीदी दानिश अंसारी अकील खान शमशाद फरीदी आतिफ इंजीनियर डॉक्टर फैसल शाहनवाज खान ताहिर राठी इरफान मलिक चौधरी विवेक राठी प्रधान अफसर अली दीपक माहेश्वरी डॉ महावीर वर्मा वंश अग्रवाल सद्दाम फरीदी चौधरी अक्षय राठी आदि लोग शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts