प्रेम प्रसंग में बाधा बनी वजह, किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा – मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के समय जब घर के पास लगे हैंडपंप को ठीक करने आए मिस्त्री ने आवाज लगाई, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद किशोरी का चचेरा भाई अंदर गया और उसे फंदे से लटका देख चीख पड़ा।

घटना के समय किशोरी की मां सब्जी बेचने गई थी, जबकि पिता सरकारी राशन की दुकान से गल्ला लेने गए थे। बेटी के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही माता-पिता तुरंत घर पहुंचे। कुछ ही देर में मटौंध थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि किशोरी का प्रेम-प्रसंग माधवपुर गांव के एक युवक से था, जो अहमदाबाद में काम करता था। युवक शराब पीने लगा था, जिससे परेशान होकर किशोरी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक होली पर गांव आया था और उसने दूसरी जगह शादी करने पर किशोरी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी धमकी से परेशान होकर किशोरी ने यह कदम उठाया।

घटना के बाद आरोपी युवक गांव में ही टहलता रहा। किशोरी तीन भाई-बहनों में मझली थी और कक्षा पांच तक पढ़ी थी। मामले में मटौंध थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि किशोरी के माता-पिता उसकी शादी से सहमत नहीं थे, इसी कारण उसने आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts