भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बी.सी.ए. में षत प्रतिषत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया,आज बी.सी.ए तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी। मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बीसीए तृतीय सेमेस्टर की मेरिट सूची में प्रियांषी गोयल ने 84.17, जयश्री राणा एवं तनु बालियान ने संयुक्त रूप से 81.33 और रिया शर्मा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल मिलाकर 355 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये है। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकगणों ने बहुत सहयोग दिया है, तथा उनकी अपने-अपने विषय पर पकड़ बहुत अच्छी है, जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने सभी विघार्थियों को बधाई दी,उन्होंने विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके सतत प्रयासों के लिये सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताओं के आकाश को छूने की आशा व्यक्त की। संकाय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आर्शीवाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षकों का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर कंप्यूटर एप्लीकेशन के विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रों के साथ साथ इस महाविद्यालय के प्रवक्ता भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने छात्रों को उनके पाठ्यक्रम से सम्बन्धित सभी जानकारियाँ उपलब्ध कराई हैं। छात्रों को सम्मानित करने के मौके पर संकाय के विभागाध्यक्ष निशांत राठी एवं प्रवक्ता नीतू सिंह, प्रवीण कुमार, अमित त्यागी, डा. प्रमोद कुमार, विकास कुमार, मौ. युसुफ, अंकुर रोहेला, संजयकान्त, हिमांशु होरा, विश्वास कुमार, राहुल गौतम, राधिका मित्तल, निधि, विधि तायल, शुभम तायल, सिद्धांत गर्ग, नवनीत चौहान, अजय कुमार, राहुल मेनवाल, सुमित सैनी, कपिल कुमार, हंस कुमार एवं मनोज पुण्डीर, दिनेष यादव आदि ने सभी को बधाई दी।















