भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
पुरकाज़ी। बार बार चेताने के बाद भी बिजली की आपूर्ति में सुधार न होने पर भाकियू ने लामबंद होकर बिजली घर में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। घंटो चले धरने के बाद अधिशासी अभियंता ने पुरकाजी चेयरमैन से फोन पर वार्ता कर समाधान करने के आश्वासन पर धरना समाप्त कराया। वही मीटर रीडर के विरुद्ध एसडीओ अजय यादव को जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौ मोनू पंवार के नेतृत्व में सैकड़ो महिला व पुरुष कस्बे के बिजली घर पर पहुंचे तथा वहां पर जमकर धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि मीटर रीडर मोहल्ला तुर्किस्तान में जिन गरीब महिलाओं के घर पर फ्री बिजली कनेक्शन लगे हुए हैं उन्हें यूनिट कम बात कर डरा धमका कर 300 से 500 ले लेता है। बुधवार के दिन मीटर रीडर को पकड़ लिया। जिसकी अधिकारियों से शिकायत कर धरना प्रदर्शन के दौरान बीच बैठा लिया। घंटो धरने के बाद अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम ग्रामीणों के बीच पहुंचे तथा उन्हे समस्या बताते हुए कहा कि पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला झोझगान की बिजली को बढीवाला फीडर से जोड़ दिया गया है। जिस कारण वोल्टेज व विद्युत कटौती की बड़ी समस्या है। आरोप लगाते हुए कहा कि जब बिल कस्बे का दे रहे हैं तो बिजली देहात की क्यों फिर बिल भी देहात का लिया जाए। लाइनमैन नाजिम की शिकायत भी अधिकारी के सामने रखी गई। अधिशासी अभियंता ने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर और बढीवाला फीडर की लाइन की समस्या दो दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया।
वहीं मीटर रीडर के विरुद्ध एसडीओ को जांच के आदेश दिए हैं। अधिशासी अभियंता ने पुरकाजी अध्यक्ष जहीर फारूकी से फोन पर वार्ता करने के बाद धरना समाप्त कराया। इस दौरान एसडीओ अजय यादव, चौधरी मोनू पवार, सुलेमान नगर अध्यक्ष, नदीम त्यागी, सदर आलम, वंश अग्रवाल, शशि गुर्जर, कमल सिंह, सरदार बूटा सिंह ,सददू गौड,अनीस लड्डू, शाहनवाज मेंबर आदि मौजूद रहे।















