सेक्रेट विशेष प्रार्थना सभा में समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ स्वागत समारो

सहारनपुर में सेक्रेड हार्ट चर्च में नवनियुक्त फादर का स्वागत करते चर्च के पदाधिकारी। सेक्रेड हार्ट चर्च में रविवार को एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नव नियुक्त सहायक फादर संत टियागो का हर्षोल्लास से स्वागत किया गया। इस आयोजन का संयोजन सेंट पीटर ग्रुप के सदस्यों द्वारा किया गया था। प्रार्थना सभा के दौरान चर्च के वरिष्ठ फादर जॉन चिमन ने जानकारी दी कि फादर संत टियागो अब सहारनपुर में रहकर ईसाई समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि फादर टियागो का जन्म 1991 में तमिलनाडु के एक शहर में हुआ था और वर्ष 2022में उन्हें मिशनरी ऑफ मेरी मिशनरी सोसायटी का धर्मगुरु नियुक्त किया गया। फादर टियागो ने सिविल इंजीनियरिंग में बीए और बीटेक की डिग्रियां प्राप्त की हैं। वे आध्यात्मिकता एवं प्रेरणा पर कई पुस्तकें भी लिख चुके हैं। इसके साथ ही वे प्रांतीय सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं और अफ्रीका के दक्षिण सूडान में एक प्रभावशाली प्रेरित यात्रा भी कर चुके हैं। फादर संत टियागो का स्वागत सेक्रेड हार्ट स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर जीवन लता द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लुईजा ने किया। इस अवसर पर चर्च समुदाय के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें माइकल सोलोमन, मास्टर अजय, जॉय केमिस्टर, अनुष्का सांवली, अलेक्स जॉय, एडी, रोहन, अंजना, कैथरीन, मधु, दिलीप, सरोज मसीह, प्रमिला मसीह, एडविना, ईवा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts