भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ़्फ़रनगर। रतनपुरी पुलिस व एसओजी की सयुक्त टीम द्वारा कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का खुलासा करते हुए 3 लूटेरे को किया गिरफ्तार। कब्जे से लूटे गये 39,000 रूपये 1 बैग घटना में प्र 2 स्पलैण्डर मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र भी पुलिस ने किए बरामद। जनपद में शातिर चोर लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी तेज सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस व एओजी की सयुक्त टीम द्वारा 3 शातिर लूटेरे अभियुक्तगण को कल्याणपुर चौकी के पास रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त्गण के कब्जे से लूटे गये 39,000/- रूपये, 01 बैग, घटना में प्रयुक्त 02 स्पलैण्डर मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आप को बतादे पुलिस को 19 जून को वादी प्रिन्स पाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी बाबूगढ जनपद हापुड़ द्वारा थाना रतपुरी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि। अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी से फाईनेंस कलेक्शन के 60 हजार रूपये, मोबाईल फोन लूट कर ले जाने की घटना कारित की गयी है। जिसके सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 392 भादवि पंजीकृत किया गया था ओर घटना के सफल अनावरण हेतु थाना रतनपुरी पर पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा 3 शातिर लूटेरे अभियुक्तगण को कल्याणपुर चौकी के पास रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा फरार वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे है। शिवम बालियान उर्फ गर्म पुत्र सुरेन्द्र नि0 ग्राम गोयला थाना शाहपुर, मोहित बालियान पुत्र ओमवीर सिंह नि0 ग्राम गोयला थाना शाहपुर, राज मलिक पुत्र जितेन्द्र मलिक नि0 ग्राम गोयला थाना शाहपुर, फरार वांछित अभियुक्तगण का नाम व पता-आदित्य उर्फ चिन्टू पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर, हर्ष उर्फ शोरण पुत्र गुलवीर निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर,
*















