अजीज फातिमा हाईस्कूल का परिणाम 98 प्रतिशत रहा जिस को लेकर छात्र छात्राओ मे खुशी का माहौल।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

बुढाना। शनिवार को उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। जिसमे जनपद के सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम लगभग 90 प्रतिशत रहा। वहीं अजीज फातिमा हाईस्कूल का परिणाम लगभग 98 प्रतिशत रहा। जिससे स्कूल के साथ ही छात्र छात्राओ मे खुशी का माहौल देखने को मिला। अजीज फातिमा हाईस्कूल की छात्रा आफरीन आबाद ने हाईस्कूल मे 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्कूल के ही छात्र फुरकान जमील ने 85 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा स्थान व अल्मिस्बाह शाहिद ने 82 प्रतिशत अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया। वहीं स्कूल की ही छात्रा शिफा शमशाद ने 81.5 प्रतिशत अंक व अब्दुल सुबहान ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिजनों का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र छात्राओं व परिजनों मे खुशी का माहौल देखने को मिला । वहीं परीक्षा मे सफल हुए छात्र छात्राओं के परिजनों ने मिठाईयाँ बाँटकर खुशी का इज़हार किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts