बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में बीती देर शाम को थाना चिल्ला की पीआरवी पुलिस टीम द्वारा गुम हुये एक 12 वर्षीय बच्चे को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि 30 दिसंबर 25 को पीआरवी 5469 पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग में भ्रमणशील थी। इसी दौरान एक कॉलर द्वारा पीआरवी को सूचना दी गई कि एक 12 वर्षीय बच्चा पपरेंदा में मिला है जो काफी रो रहा है । पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बच्चा थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम बरसड़ा का रहने वाला है, तथा अपने मामा के घर ग्राम खप्टिहाकला आया है जो खो गया है । पीआरवी पुलिस टीम द्वारा बच्चे को सकुशल ग्राम खप्टिहाकला थाना पैलानी ले जाकर उसकी मामी को सुपुर्द किया गया । बच्चे के परिजनों ने पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद दिया















