भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। चरथावल पुलिस द्वारा मन्दिर को अपवित्र कर शान्ति व्यवस्था व आपसी शोहार्द खराब करने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,पुलिस ने एक तांत्रिक सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। जनपद में वांछित वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में ओर क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव एवं प्रभारी निरीक्षक चरथावल जसवीर सिंह के नेतृत्व में। चरथावल पुलिस द्वारा मन्दिर को अपवित्र कर शान्ति व्यवस्था व आपसी शोहार्द खराब करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए। तांत्रिक सहित 4 अभियुक्तगण को टाण्डा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वादी मुकेश पुत्र केशोराम निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर द्वारा थाना चरथावल पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि। गांव के भमेंला रोड पर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में शिव परिवार की प्रतिमा का शीशा टूटा हुआ है तथा मन्दिर के फर्श तथा आस-पास भी खून की काफी बूंदे भी पडी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 127/2024 धारा 295,427 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु। टीमो को गठन किया गया तथा गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए, आज 4 अभियुक्तगण को टाण्डा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम ऋषिपाल पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर,मनीष उर्फ मोनू पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर, सुभाष पुत्र किशना निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर,इंद्रपाल पुत्र दलेल निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर।
















