भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। गोष्ठी बहुआयामी रही वाणी स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अध्यक्ष बृजेश्वर सिंह त्यागी के सौजन्य से वरिष्ठतम सदस्य प्रो.जे पी सविता को माल्यार्पण कर एवम् प्रतीक चिंह भेंट सम्मानित किया गया। साथ ही वाणी के विगत संकलन साहित्य सुरभि के उत्कृष्ट संपादन हेतु डा.बी के मिश्र को भी प्रतीक चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा.वीना गर्ग के पति अमरीश गर्ग के संस्मरण संग्रह मेरा शहर मेरे अपने का लोकार्पण किया गया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता बृजेश्वर सिंह त्यागी ने की। संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया। गोष्ठी में रचना पाठ भी किया गया। बड़ी संख्या में साहित्यसेवियों द्वारा गोष्ठी में सहभागिता की गई। इनमें उल्लेखनीय हैं, डा. बी के मिश्र, संतोष शर्मा, समीर कुलश्रेष्ठ, राजकुमार रसिक, सुशीला शर्मा, डा. एस एन चौहान , अमरीश गर्ग, डा. वीना गर्ग, सुनीता सोलंकी,रामकुमार शर्मा रागी, सुनील कुमार शर्मा, विपुल शर्मा, सपना अग्रवाल, पुष्पा रानी, विजया गुप्ता,राकेश कौशिक,पंकज शर्मा ,अखिलेश स्वामी ,आदि उल्लेखनीय हैं।















