विधायक ने जनसुनवाई में दिए तुरंत प्रभाव से गंदे पानी की निकासी के निर्देश।

रामगढ़- विधायक सुखवंत सिंह के विधायक जन सेवा केंद्र रामगढ़ पर  साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें पेयजल, सड़क निर्माण, गंदे पानी की समस्या सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासी विधायक के पास पहुंचे। जनसुनवाई में मुख्य रूप से नगर पालिका रामगढ़ में खेड़ी रोड पर एक कॉलोनी में गंदे पानी की शिकायत लेकर महिलाएं विधायक के पास पहुंची, जिस पर विधायक ने तुरंत प्रभाव से मौके पर नगर पालिका प्रशासन को बुलाकर तुरंत प्रभाव से पानी की निकासी सहित आवागमन हेतु रास्ता सुचारु करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम सोनागढ़ में विद्यालय में विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते लोगों ने कार्य व्यवस्था पर शिक्षक लगाने की मांग की जिस पर विधायक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर एक सप्ताह में शिक्षकों की व्यवस्था करने की बात कही। मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, भगवान सैनी, जिला पार्षद गगनदीप सिंह, रीता सेठी, अशोक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी, पूर्व सरपंच राजेश जैन सहित लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts