नोगांवा 40 लाख की लागत से बनी सड़क एक माह मे उखड़ने लगी

अलवर रामगढ़नौगावा नगरपालिका मे एक माह पूर्व नौगावा से माचिया बास की ओर 40 लाख की लागत से बनी डामर सड़क जगह जगह से उखड़ने लगी है। 1 माह मे ही सड़क उखड़ने से नाराज़ ग्रामीण आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए। माचिया बास निवासी अशोक सैनी ने बताया कि 10 साल बाद सडक बनने कि उम्मीद पूरी हुई। लेकिन पहली ही बारिश ने ही सडक मे डाली गई घटिया निर्माण सामग्री की पोल खोलकर रख दी। ठेकेदार ने सड़क बनाते समय गुणवत्ता पूर्व निर्माण सामग्री नहीं डाली। ना ही जीएसबी डाला गया। बल्कि सड़क के किनारे स्तिथ खेतो से मिट्टी लगाकर उसके ऊपर सड़क निर्माण कर दिया गया। कच्ची सडक भी पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सांवरिया के समय बनाई गई थी। उसी के ऊपर ठेकेदार ने सड़क निर्माण कर दिया। एक माह मे ही सडक उखड़ने को लेकर नाराज़ ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और अधिकारियो पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना है की रही सही सड़क भी जल्द ही उखड़ जाएगी। और जगह जगह गड्डे हो जायेंगे। अगर यह सडक सही नहीं की गई तो उन्हे आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts