संकल्प से सिद्धि कार्यशाला में गूंजा विकास का मंत्र, मोदी सरकार की योजनाओं को बताया जनकल्याणकारी

सिरोही (आबूरोड)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “संकल्प से सिद्धि” विषयक जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन ज्ञानदीप सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नारायणसिंह देवल ने इस गौरवशाली दशक को देश की प्रगति का युग बताते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने गांवों, शहरों और दूर-दराज के क्षेत्रों में विकास की धारा बहाई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री के के बिश्नोई, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, जिलाप्रमुख अर्जुन पुरोहित, अभियान संयोजक जगसीराम कोली, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी और किसान मोर्चा के गणपतसिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

 

मुख्य वक्ता देवल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को घर-घर तक पहुंचाएं और जनभागीदारी को सुनिश्चित करें। उन्होंने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों को विकसित भारत की नींव बताते हुए कहा कि यह अमृतकाल है, जहां भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर उभर रहा है।

 

प्रभारी मंत्री के के बिश्नोई ने मोदी सरकार की योजनाओं को “असंभव को संभव” बनाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए चलाई गई योजनाएं मील का पत्थर साबित हुई हैं और भारत अब दुनिया के लिए उदाहरण बन रहा है। सांसद ने कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने साफ-सुथरा और जनहितकारी शासन दिया है।

 

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार के 11 साल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं।

 

जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने अभियान की योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए निर्देश दिए कि वे बूथ स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, महापुरुषों का स्मरण और ‘माय गवर्नमेंट’ ऐप पर जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अनुभव साझा करें।

 

कार्यशाला के प्रारंभ में अभियान संयोजक जगसीराम कोली और सह संयोजक दिनेश बिंदल ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन सह संयोजक प्रकाशराज रावल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुनील आचार्य ने किया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा विकास योजनाओं की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा, ओबीसी मोर्चा के अमराराम प्रजापत, मनीष सिंगल, लोकेश खंडेलवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts