प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार.

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पति की हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के साथ मिलकर उसके पति की हत्या की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस को उसकी तलाश थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। पूछताछ में हत्या की साजिश से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और मृतक की पत्नी के बीच संबंध थे, जिसके चलते पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts