बांदा में दिल दहला देने वाली घटना: पूर्व फौजी की पत्नी और बेटी ने एक ही रस्सी से लगाई फांसी

बांदा शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ले में  एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही रस्सी में पूर्व फौजी की पत्नी हीरामणि (45) और बेटी रंजना (20) फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। यह घटना उस समय सामने आई जब मृतका का बेटा सुबह उठा और उसने दोनों को एक साथ फांसी पर झूले देखा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पति, सेवानिवृत्त फौजी ननकाई प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात पत्नी और बेटी ने सामान्य रूप से परिवार के साथ खाना खाया और फिर सो गए थे। किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। वहीं मृतका की बहन कुसमा देवी ने बताया कि हीरामणि ननकाई प्रसाद की तीसरी पत्नी थी और कभी किसी खास परेशानी की जानकारी नहीं दी थी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts