बिजनौर, हरेवली। ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग के अधिकारियों ने साहूवाला वन क्षेत्र में में तीन दिन से फैली आग पर बुधवार को काबू कर पा लिया। हालांकि वनों में अभी भी धुंआ उठ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों में वनों में लगी की निगरानी में लापरवाही बरती तो तेज हवा चलने पर फिर से आग धधक सकती है। आग से करीब चार किमी परिधि में फैले वन क्षेत्र की बेशकीमती वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के गजेंद्र सिंह, मुखराम सिंह, तेजपाल सिंह आदि का कहना है कि तीन दिन पहले जैसे ही वनों में आग लगने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली थी। उसी दौरान अधिकारी ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करते तो वनों में रेंगने वाले प्रजातियों के जीवों को होने वाला काफी नुकसान बचाया जा सकता था। लेकिन वन विभाग के
अधिकारियों ने ग्रामीणों की सूचना को हल्के में लिया। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की अपील पर सहयोग किया गया। जिससे और भयंकर नुकसान होने से बच गया। बुधवार को किसी तरह से वन विभाग के अधिकारियों ने वनों में तेज लपटों के साथ लगी आग पर काबू पाया। लेकिन अभी वनों में उठ रहे धुएं की निगरानी कर बचाव के प्रयास करना जरूरी है।
अब रास्ते किनारे राहगीरों पर रखी जा रही पैनी निगाह- रेंजर साहू वाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रताप ध्यानी का कहना है कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया है। जगह-जगह फायर लाइन निकाली गई है। जिससे आग आगे नहीं बढ़ सके। कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। रास्ते किनारे राहगीरों पर नजर रखी जा रही है कि वह जलती माचिस की तिल्ली, बीड़ी-सिगरेट आदि वन क्षेत्र में न फेंकें। जिससे फिर से वनों में ऐसी घटना न घटित हो।















