मुजफ्फरनगर में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य सभी योग्य नागरिकों का निर्वाचक नामावली में पंजीकरण सुनिश्चित करना और सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारना है।

राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें और 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने में सहयोग करें। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए Voters.eci.gov.in पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन ऐप, या बीएलओ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts