मुजफ्फरनगर के खतौली तहसील सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, समाज कल्याण, विद्युत, शिक्षा, सिंचाई, सड़क, पेंशन, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों को कंप्यूटर पर अपलोड करने से पहले उन्हें ठीक से पढ़ा जाए और निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाए। मौके का फोटो लेकर संलग्न करने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सीएमओ सुनील तेवतिया, एसडीएम संजय सिंह, तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।















