औरैया सदर तहसील में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

औरैया सदर तहसील में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सम्पन्न हुआ। गत माह सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर मतदान हुआ था, जबकि अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। सदर तहसील परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं अंकज मिश्रा द्वारा अध्यक्ष शेखर मिश्रा, महामंत्री विष्णु कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कटियार, मंत्री दीपकांत भारतीय, कोषाध्यक्ष ऋषभ शुक्ला, पुस्तकालय अध्यक्ष उत्तम कुमार दीक्षित, लेखा परीक्षक सौरभ तिवारी तथा सदस्यगण प्रतीक दीक्षित, अनुपम सेठ, अनुराग अवस्थी एवं योगेश कुमार को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और जिलाधिकारी ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आह्वान किया। वहीं अध्यक्ष व महामंत्री ने पूरी कार्यकारिणी और अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। समारोह में श्रीनारायण त्रिपाठी, हरिभानु अवस्थी, नितिन भारतीय, राजेश दीक्षित, धर्मवीर त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, रविशंकर पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts