बांदा। शहीदे आजम हजरत इमाम हुसैन की यादव में मनाये जाने वाले मोहर्रम के आयोजनों में तेजी आ गई है। मोहर्रम के दूसरे दिन शनिवार की रात को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मर्दननाका मोहल्ले से मातमी धुनों के बीच दरी वालों का ताजिया निकाला गया। यह ताजिया अपने निर्धारित मार्गों मर्दननाका चौकी, मियां की गद्दी के सामने से छिपटहरी ढाल, सर्वर मजिस्जद के सामने से कोतवाली के सामने होता हुआ फूल वाली गली से स्टार प्लाजा से सामने से होता हुआ पुनः अपने निर्धारित स्थान पर रखा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदमंतों का हुजूम रहा। जिसमें वहीं कमेटी के सदर डा.शोएब नियाजी, महामंत्री आसिफ अली, मंत्री मलिक अहमद, रशीद आतिशबाज, नत्थू, दानिश न्याजी, निहाल खान आदि मौजूद रहे।















