पीतल के बर्तन चुराने वाला शातिर गिरफ्तार

बांदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी रेखा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चोरों ने उनके घर से पीतल के बर्तन चोरी कर लिए हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पुलिस टीम ने डाडिन पुरवा पेट्रोल पंप के पास से आरोपी लवकुश पुत्र चन्द्रभवन, निवासी डाडिन पुरवा महोखर को धर दबोचा।

तलाशी में आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए बर्तन बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में उसका साथी उमेश पुत्र शिवमोहन, निवासी डाडिन पुरवा महोखर भी शामिल था।उमेश की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।एसपी पलाश बंसल ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में चोरी, लूट और अन्य अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपराधियों पर नियंत्रण कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts