दुल्हन की शादी के दिन हुई थी ‘मौत’वो मिली जिंदा

मुजफ्फरनगर में एक दुल्हन ने शादी से बचने के लिए ऐसा नाटक रचा कि हर कोई हैरान रह गया। शादी से कुछ घंटे पहले उसकी हार्ट अटैक से मौत की खबर फैला दी गई, जिससे दूल्हे और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लेकिन बाद में जब पुलिस ने सच्चाई उजागर की, तो दूल्हा पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई।

दरअसल, मंडी थाना क्षेत्र के एक नामी डॉक्टर के बेटे की शादी मुजफ्फरनगर के नाथ फॉर्म में होनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और दुल्हन सजने-संवरने के लिए ब्यूटीशियन के पास गई थी। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई, जिसके बाद उसकी हार्ट अटैक से मौत की अफवाह फैला दी गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, लेकिन दूसरी ओर, दुल्हन के पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। जांच में पता चला कि दुल्हन शादी से नाखुश थी और इसी कारण उसने अपनी महिला मित्र के साथ भागने की योजना बनाई थी। पुलिस ने भोपा बाईपास से दोनों को बरामद कर लिया। पूछताछ में दुल्हन ने कबूल किया कि वह यह शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए अपनी सहेली के साथ भाग गई थी। इस खुलासे के बाद दूल्हे का परिवार सदमे में आ गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts