खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया विद्यालयों में निम्न स्थिति पायी गयी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर खतौली। खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा विकास क्षेत्र खतौली के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल के द्वारा। खतौली के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। विद्यालयों में निम्न स्थिति पायी गयी,प्राथमिक विद्यालय याहियापुर में प्रीति सहायक अध्यापिका मेडिकल अवकाश पर मिली रेशम शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली।

बाकी अध्यापक उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत 34 बच्चों के सापेक्ष 29 बच्चे उपस्थित मिले। ओर कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर कैलोरा में आकांक्षा रानी सहायक अध्यापिका प्रसूति अवकाश पर मिली बाकी सभी अध्यापक उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत 210 बच्चों के सापेक्ष 169 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नगला रूद्र में नितिन सैनी सहायक अध्यापक मेडिकल अवकाश पर मिले बाकी सभी अध्यापक और शिक्षामित्र उपस्थित मिले। विद्यालय में पंजीकृत 47 बच्चों के सापेक्ष 34 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर खुर्द में सभी अध्यापक और शिक्षामित्र उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत 80 बच्चों के सापेक्ष 75 बच्चे उपस्थित मिले बच्चों की अच्छी उपस्थित पर विद्यालय के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर में नेहा शर्मा सहायक अध्यापिका सीसीएल अवकाश पर हैं बाकी सभी अध्यापक उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत 29 बच्चों के सापेक्ष 21 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय खानपुर में सभी अध्यापक और शिक्षामित्र उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत 43 बच्चों के सापेक्ष 35 बच्चे उपस्थित मिले, प्राथमिक विद्यालय पमनावली में सभी अध्यापक और शिक्षा मित्र उपस्थित मिले। पंजीकृत 11बच्चों के सापेक्ष 9 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय जनधेड़ी जाटान में नीरज कुमार इंचार्ज अध्यापक उपार्जित अवकाश पर मिले और मानसी अरोड़ा सहायक अध्यापिका प्रसूति अवकाश पर चल रही है शिक्षामित्र विद्यालय में उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत 30 बच्चों के सापेक्ष 16 बच्चे उपस्थित मिले,सभी स्कूलों में MDM में आज दाल चावल का वितरण किया गया। सभी अध्यापकों को और अधिक प्रयास के साथ बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश दियें। सभी अध्यापको को निर्देशित दिया कि प्रतिदिन अभिभावकों से सम्पर्क करके स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन कराएं। शत प्रतिशत बच्चों की विद्यालय मे उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी शिक्षकों को संदर्शिका का नियमित प्रयोग करने के निर्देश दियें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts