बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के औगासी रोड में शाम बबेरू तहसीलदार हेमराज सिंह बोनल व सीएचसी अधीक्षक डाक्टर ऋषिकेश सिंह फोर्स के साथ बबेरू कस्बे के औगासी रोड स्थित एस हास्पिटल पर छापेमारी कि गई। जिसमें मौके पर डाक्टर मौजूद नहीं था, वहीं अस्पताल के अंदर एक झोलाछाप डाक्टर गंगासागर व स्टाफ नर्स ने मिथिला देवी निवासी बबेरू मिले, जिसमें अस्पताल के अंदर पांच मरीज जिसमें संगीता देवी निवासी जुगरेहली, अछाह गांव निवासी रामप्यारी, केतकी देवी, बबेरू निवासी आदित्या, ममसी गांव निवासी शतरूपा का इलाज किया जा रहा था। जब ऑथराइज्ड डॉक्टर हॉस्पिटल पर नहीं मिला, तो सभी मरीज को सीएचसी एंबुलेंस के द्वारा भेजा जा रहा था, लेकिन मरीज सीएचसी पर नहीं गए, वहीं तहसीलदार हेमराज सिंह बोनल व सीएचसी अध्यक्ष डॉ ऋषिकेश सिंह, लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी सहित अस्पताल के सभी दस्तावेज कब्जे में कर लिया, वहीं अस्पताल के अंदर डीएनसी रूम, मेडिकल स्टोर व भर्ती रूम पर ताला लगाकर सील कर दिया गया। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश सिंह तहसीलदार हेमराज सिंह बनल के द्वारा विभागीय कार्यवाही की जा रही है
जानकारी के मुताबिक लोगों ने बताया की नाम बदल बदल कर झोलाछाप डॉक्टर गंगासागर के द्वारा उसी जगह पर हॉस्पिटल खोलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर इलाज करता मिला है। कई बार अस्पताल को सील किया गया, वहीं एक बार बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए झोलाछाप डॉक्टर गंगासागर को जेल भी भेजा जा चुका है।















