बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना बबेरु पुलिस द्वारा 10 बर्षीय किशोर की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।7 फरवरी 26 को थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम मुरवल के पास खेत में एक 10 वर्षीय बालक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया तथा फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलित कर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। डाक्टरों के पैनल की रिपोर्ट, प्राप्त साक्ष्यों व परिजनो की सूचना के आधार पर थाना बबेरू पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। सूचना पर अभियुक्त को ग्राम मुरवल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सूरज पुत्र लालबाबू निवासी मुरवल थाना बबेरू जनपद बांदा है।















