पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिये सेल्समैन को चकमा देकर भागने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चिल्ला पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिये सेल्समैन को चकमा देकर भागने वाले शातिर अभियुक्त अतुल सिंह पुत्र शिव बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि जनपद फतेहपुर थाना राधानगर क्षेत्र के रहने वाले सेल्समैन नीरज कुमार ने 29 अगस्त 25 को थाना चिल्ला पर सूचना दी कि अमन फिलिंग पेट्रोल पर 570 लीटर डीजल प्लास्टिक की केन व 38 लीटर पेट्रोल गाडी में डलवाकर अज्ञात लोग बिना पैसे दिए चकमा देकर भाग गए । जिसके सम्बन्ध में थाना चिल्ला पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 2 सितंबर 25 को थाना चिल्ला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए भागने वाला व्यक्ति फतेहपुर से बांदा की ओर आ रहा है और कहीं घटना करने की फिराक में है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मदनपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । मौके पर अभियुक्त के कब्जे से प्रयुक्त वाहन (स्विफ्ट कार) बरामद की गई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी । अभियुक्त इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पहचान छिपाता था । कड़ाई से पूंछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया की 28 अगस्त 25 को थाना चिल्ला क्षेत्र के अमन फिलिंग पेट्रोल पम्प पर 38 लीटर पेट्रोल, 570 लीटर डीजल, 16 अप्रैल 25 को जनपद हमीरपुर के थाना सुमेरपुर क्षेत्र में राम फिलिंग पेट्रोल पम्प तथा 31 अगस्त 25 को जनपद हमीरपुर के थाना लालपुर क्षेत्र के अखिल पेट्रोल पम्प से 560 लीटर डीजल व 26.5 लीटर पेट्रोल केनों व अपनी स्विफ्ट कार में भराकर बिना पैसा दिये सेल्समैन को चकमा देकर भाग गया था । जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित थानो में अभियोग पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से ही डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे विभिन्न धाराओं में पंजीकृत हैं । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का संकलन किया जा रहा है तथा इसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अतुल सिंह पुत्र शिव बहादुर निवासी मुनऊ खेडा थाना बिहार जनपद उन्नाव है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts