शामली। थानाभवन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दो जुआरी सट्टा किंग को किया गिरफ्तार। दोनों आरोपितो के कब्जे से नकदी, सट्टा पर्चा गत्ता और पैंसिल बरामद। पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों से दो जुआरियों सट्टा किंग नौशाद पुत्र शौकत निवासी मौहल्ला जोगियान थाना थानाभवन जनपद शामली और शैफुल पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला शेखजादगान थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को 970 रुपये की नगदी, सट्टा पर्चा गत्ता व पैंसिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपितो की गिरफ्तारी को लेकर थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। दोनों आरोपितो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, हैड कॉस्टेबल अंकुर निर्वाल, हैड कॉस्टेबल विजय सिंह, कॉस्टेबल संदीप कुमार, कॉस्टेबल पंकज शर्मा शामिल रहे।















