भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना ।कस्बे के कांधला रोड़ स्थित मेपल्स एकेडमी में सीनियर क्लास के बच्चों के बीच थाली मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरंगी थालियां बनाकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि रक्षाबंधन के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे और वन-पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। दूसरी ओर राखी के उपलक्ष में कुछ मीठा हो जाए प्रतियोगिता भी हुई जिसमें अलग-अलग राज्यों की मिठाई बनाकर विद्यार्थियों ने निर्णायकों को आश्चर्यचकित किया।बच्चों द्वारा सजाई गई थालियाो को स्कूल प्रबंधक राजीव गर्ग ने खूब सराहा।
यह कार्यक्रम पूरे उत्साह और उमंग से मनाया गया । विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला उन्होंने सुंदर थालियां बनाने के लिए सजावटी धागे,सितारे, दर्पण मूर्ति, माचिस और फूलों का उपयोग किया। स्कूल प्रधानाचार्या डॉ०गरिमा वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों में आर्ट-क्रॉफ्ट की समझ बढ़ती है। और बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। जो उनकी सफलता में साधक है।उप प्राचार्य क्षितिज श्रीवास्तव ने हमारे जीवन में रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पर्व सिर्फ भाई और बहन के अमर प्रेम का प्रतीक पर्व ही नहीं है, बल्कि यह पर्व हमें संस्कृति से भी जोड़ता है।
















