महाराष्ट्र में एग्जाम से एक दिन पहले लीक हुआ TET पेपर,

महाराष्ट्र में 28 जून, 2026 को विभिन्न एग्जाम सेंटर में महाराष्ट्र टीईटी (TET) की परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही महाराष्ट में टीईटी का पेपर लीक हो गया है।

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा से महज 24 घंटे पहले ही पेपर ठाणे से लीक हो गया है। पेपर लीक मामले के बाद शिक्षा पात्रता परीक्षा के पेपर को अब रद कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद ठाणे में चलाए गए एक अभियान के बाद पुलिस ने पेपर को बरामद किया। साथ ही इस मामले कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts