तेजस्वी यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एफआईआर दर्ज हुई है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस ने शुक्रवार को तेजस्वी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली से भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे ने राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दी थी। अधिकारी ने कहा कि यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), धारा 356 (मानहानि), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और धारा 353 (सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने का कारण बनने वाले बयान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts