भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर में तेजस फाउंडेशन ने समाज सेवा के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए अलमासपुर में एक चेरिटेबल अस्पताल की शुरुआत की है। इस अस्पताल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, और वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने किया। अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, और सर्जरी की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि श्री जी नर्सिंग होम के माध्यम से यह अस्पताल सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। डॉक्टर की परामर्श शुल्क केवल 20 रुपये रखी गई है, और आईसीयू जैसी महंगी सुविधाएं भी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। सामान्य प्रसव की सुविधा 5,000 रुपये के मामूली शुल्क पर दी जाएगी, और ईसीजी जैसी सेवाएं केवल 100 रुपये में उपलब्ध कराई जाएंगी। इस शुभारंभ के अवसर पर तेजस फाउंडेशन के कई पदाधिकारी और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। फाउंडेशन पटेल नगर में पहले से ही एक फिजियोथेरेपी सेंटर संचालित कर रहा है, जहाँ भी अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।
















