अल्पसंख्यक स्कूल विकास मंच की शिक्षक सभा संपन्न.

मुजफ्फरनगर के मदीना चौक स्थित मूनलाइट पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक स्कूल विकास मंच के तत्वावधान में शिक्षक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सैकड़ों निजी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार और सर्व शिक्षा अभियान को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर रहे, जबकि अध्यक्षता अशफाक उल्ला खान स्कूल के प्रबंधक जावेद आलम ने की और संचालन मास्टर इसरार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है तथा प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना सभी शिक्षकों और विद्यालय संचालकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। गरीब एवं निरक्षर परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निजी विद्यालयों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया। न्यू एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मास्टर ताहिर अली ने संगठन की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सभी विद्यालयों से एकजुट होकर शिक्षा हित में कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद त्यागी ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, नैतिकता और सामाजिक चेतना विकसित करने का सबसे प्रभावी साधन है। कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की शिक्षक सभा का विस्तार करते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मास्टर ताहिर अली को जिला अध्यक्ष, शहजाद अहमद को जिला उपाध्यक्ष, सरवर आलम को जिला सचिव, मौलाना अब्दुल वाजिद को उप सचिव, मोहम्मद नाजिम को जिला प्रभारी तथा मोहम्मद फिरोज को नगर अध्यक्ष बनाया गया। मुख्य अतिथि चौधरी संजीव तोमर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाकर शुभकामनाएं दीं और शिक्षा व समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जावेद आलम, नसीम अहमद त्यागी, अरशद जलाल बेदी, मास्टर इसरार, साहिल सैफी सहित अनेक शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधकों का सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts