होली चाइल्ड पब्लिक कॉलेज में शिक्षक कार्यशाला ‘शिक्षक राष्ट्र निर्माता’ आयोजित

मुजफ्फरनगर के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जडौदा में शिक्षक कार्यशाला “शिक्षक राष्ट्र निर्माता” का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ डॉ. प्रेरणा मित्तल, स्वामी तेजस्वरानंद, डॉ. ममता अग्रवाल, भुजेन्द्र कुमार, डॉ. रणवीर कुमार, डॉ. राजीव कुमार, रजनीश कुमार, अनिल शास्त्री, मौ. हासिम और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा किया गया। कार्यशाला में 86 शिक्षकों ने सहभागिता की और वक्ताओं से मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉ. प्रेरणा मित्तल ने शिक्षा को धर्म और जाति से ऊपर उठाकर बच्चों को अच्छा इंसान बनाने की बात कही। स्वामी तेजस्वरानंद ने माता, पिता और गुरु को जीवन के तीन प्रमुख शिक्षक बताते हुए संस्कारों के महत्त्व को रेखांकित किया। डॉ. ममता अग्रवाल ने मनोविज्ञान को शिक्षक-छात्र संबंधों का आधार बताया और शिक्षक को प्रेरणास्रोत बनने पर जोर दिया। डॉ. रणवीर सिंह ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रयोगात्मक शिक्षा के महत्व को बताया, जबकि भुजेन्द्र कुमार ने शिक्षक को राष्ट्रनिर्माता की संज्ञा देते हुए उन्हें सृजनात्मक और आनंदपूर्ण शिक्षण अपनाने की सलाह दी। प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों और प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक के व्यक्तित्व और स्वाध्याय की भूमिका पर बल दिया। कार्यशाला में कई अन्य शिक्षकों ने भी विचार साझा किए। सभी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts