अलवर एन ई बी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्याज मंडी में प्याज के कट्टों को खुर्द बुद करने के मामले मे आरोपी को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बताया कि परिवादी शम्मी खां निवासी लूहारवाड़ी ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज कराया कि उसने आरोपी तस्लीम निवासी नूंह मेवात को पटना प्याज का ट्रक लेकर रवाना किया और उसने गाजीपुर में ही ट्रक को खुर्द बुर्द कर दिया और वहां से फरार हो गया इस प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई की और पुलिस ने आरोपी को गडुरी से गिरफ्तार किया है इसने करीब साढ़े 8 लाख रुपए की प्याज की हेरा फेरी की थी पुलिस ने इसके कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया है और इसके खाते से 4 लाख रु होल्ड करवाए हैं अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है















