बांदा। जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम जन मानस को यातायात नियमों का पालन व हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग करने हेतु जागरूक किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महोबा प्रयागराज मार्ग के किनारे की झाडियों को हटाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने प्रमुख चौराहों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रमुख चौराहों में नुक्कड नाटक, रैली एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने का आयोजन किये जाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिये।
उन्होंने जाम की स्थिति से निपटने हेतु चालकों द्वारा ई-रिक्शा का संचालन वन वे व्यवस्था के अनुसार कराये जाने के निर्देश दिये। पिपरहरी फतेहपुर मार्ग पर सड़क किनारे झाडी की सफाई तथा ग्राम मुंगुंस के स्पीड ब्रेकर रिफलेक्टिव पेन्ट कराये जाने के निर्देश दिये। राहवीर योजना के अन्तर्गत दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने के लिये घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने पर योजना के अन्तर्गत 25 हजार की धनराशि दिये जाने एवं हिट एण्ड रन दुर्घटना के अन्तर्गत मृतक व्यक्ति के आश्रितों को 02 लाख एवं घायल व्यक्ति को 50 हजार की धनराशि दिलाये जाने के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अतर्रा रोड स्थित बाईपास चौराहे पर एवं मवई चौराहे पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हाईमास्क लाइट लगाये जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बॉदा को दिये। दो पहिया वाहनों में तीन सवारियों के संचालन करने वालों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने तथा ग्राम पचनेही मोड पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाने के निर्देश दिये।उन्होंने पेट्रोल पम्पों के द्वारा नो हेलमेट नो फ्यूल का कडाई से अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बाईपास चौराहे पर गोल चौराहा बनाये जाने तथा साइनेज बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिये। कमासिन रोड पर गुगौली में स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराये जाने तथा वाहनों की स्पीड में नियंत्रण हेतु स्पीड डिवाइस लगाये जाने हेतु स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य स्कूलों के बाहर ब्रेकर बनाये जाने तथा सड़क के बीच में लगे विद्युत पोलों को हटाये जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। बैठक में उप परिवहन आयुक्त झांसी एवं चित्रकूटधाम मण्डल बॉदा के0डी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक, आरटीओ सहित अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।















