मुजफ्फरनगर: दहेज विवाद में नवविवाहित महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर के ककरौली निवासी जावेद पुत्र अमीर अहमद ने थाना चरथावल पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री आरज़ू की शादी 14 मई 2023 को कुटेसरा गांव के सलमान पुत्र निशार के साथ हुई थी।

लगभग 1.5 वर्ष बाद, आरज़ू का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts